हज यात्रा पर 419 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

जेद्दा। वार्षिक हज यात्रा पर 419 भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंच गया। ‘सऊदी गजट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय राजदूत औसाफ सईद, महावाणिज्य दूत नूर रहमान शेख और हज कौंसल वाई सबीर ने गुरुवार को मदीना स्थित शहजादा मुहम्मद बिन अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजयात्रियों की अगवानी की।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर गलियारे का 80 फीसदी निर्माण कार्य हुआ पूरा, वरिष्ठ इंजीनियर ने दी जानकारी

गौरतलब है कि सऊदी अरब ने एक बड़ा कदम उठाते हुये भारत के हज कोटा को 1,70,000 से बढ़ाकर 2,00,000 कर दिया है। इससे अब हर साल 30,000 और लोग हज कर सकते हैं। गुरुवार को आयी रिपोर्ट के मुताबिक, पहला चार्टर्ड विमान 419 हज यात्रियों को लेकर बुधवार को देर रात नयी दिल्ली से उड़ान भरा था। भारतीय हज मिशन के अधिकारियों ने बताया कि सभी हजयात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें मदीना के मध्य इलाके में स्थित मस्जिद-ए-नबवी के पास ठहराया गया है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana