गुजरात में कोरोना वायरस के 423 नए मरीज, 25 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

अहमदाबाद।  गुजरात में कोरोना वायरस के सोमवार को 423 नए मरीज आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,217 हो गई है। वहीं 25 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,063 पहुंच गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को राज्य में 861 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 10,780 हो गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में अभी 5,374 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 65 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 314 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मामले 12,194 पहुंचे गए हैं। इसके अलावा 22 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 864 हो गई है।

प्रमुख खबरें

भारत के Foreign Policy पर राहुल गांधी का हग वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops