मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 4269 आरक्षकों की होगी भर्ती- मंत्री डॉ. मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | Jun 26, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की फाइल मंत्रालय से बुलाकर स्वीकृति प्रदान की। पुलिस महकमें में पिछले तीन साल से आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में 4269 आरक्षकों की भर्ती होना है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें। साइबर क्राइम कन्ट्रोलिंग टेक्नीक को उन्नत बनाया जाये और सोशल मीडिया सेल को सशक्त करें। उन्होंने कहा कि विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जाये साथ ही विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ की जाये।

गृह मंत्री ने अपराधों के बदलते तौर तरीकों से निपटने के लिये तकनीक को और उन्नत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने साइबर क्राइम कन्ट्रोलिंग टेक्नीक और सोशल मीडिया सेल को सशक्त करने के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि पूर्व से प्रक्रिया प्रचलन में है तो उसकी प्रगति से शीघ्र अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, केंद्रीय नेतृव से होनी है बात: शिवराज

पुलिस आधुनिकीकरण के लिये आवश्यक बजटीय प्रावधान के लिये पुलिस महानिदेशक के साथ वित्त विभाग से चर्चा की जायेगी। बैठक में गृह मंत्री डॉ. मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का हेड क्वाटर सिंगरौली से भोपाल किये जाने, भोपाल की फायरिंग रेंज को बालमपुर की नवीन फायरिंग रेंज में स्थानान्तरित करने के लिये आवश्यक बजटीय स्वीकृति, प्रदेश में पुलिस बल बढ़ाये जाने के लिये गृह मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त किये जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी के अलावा विशेष महानिदेशक विजय यादव, अतिरिक्त महानिदेशक अजय शर्मा, अशोक अवस्थी, अन्वेष मंगलम और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा