उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहा वैक्सीनेशन, पिछले 24 घंटों में 4,33,110 खुराक लगाई गई

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 30, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,44,002 सैम्पल की जांच की गयी है, 1,29,324 सैम्पल आरटीपीसीआर टेस्टिंग के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 6,52,51,336 सैम्पल की जांच की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: सतीश महाना बोले- चित्रकूट-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे 60 प्रतिशत पूर्ण 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,33,110 वैक्सीन की डोज दी गयी है। पहली डोज 3,91,85,216 तथा दूसरी डोज 75,95,764 तथा अब तक कुल 4,67,80,980 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रदेशों में 3 प्रतिशत संक्रमण दर वाले प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले नागरिकों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट या कोविड टीकाकरण जरूरी है, ऐसा न होने पर उन्हें वापस किया जायेगा या आइसोलेशन में रखा जायेगा। सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण का पालन करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा