Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 06, 2026

नयी दिल्ली, छह नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार , उनका इस्तीफा तीन नवंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मेहदी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

मेहदी ने तीन नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी नेतृत्व से उनके मतभेद मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग के मुद्दे पर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी अपने चुनावी वादों से पीछे हट गई है।

वर्ष 2024 में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने नए राजनीतिक संगठन की संभावना के भी संकेत दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Diwali पर पटाखों के धुएं और Screen से आंखों को बचाएं, अपनाएं ये जरूरी Eye Care Tips

UN Peacekeepers पर हमले करने वालों की तय हो जवाबदेही, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार के डांवाडोल रुख से बढ़ सकती है सवर्णों की चिंता!

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?