राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 448 नए मामले दर्ज, सात और मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 631 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में तीन, अजमेर में दो एवं भरतपुर में दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 631 हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें