नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की राहत की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से पिछले 48 घंटे में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना तथा पुलिस को लगाया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी नेपाल के इलम जिले में सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा दोती में नौ लोगों को जान गंवानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फैसला सिर्फ शुरुआत है : राहुल गांधी

मंत्रालय के प्रवक्ता फणीन्द्र मणि पोखरेल के अनुसार हुमला, धनकुटा और पंचथर में भूस्खलन के कारण छह-छह लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा बैतड़ी में चार, कालिकोट, डडेलधुरा, प्यूथन और उदयपुर में एक-एक तथा सुनसरी में दो लोगों की मौत हुई। इस बीच प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मृतकों के परिजनों और बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा