ईरान के दक्षिण पश्चिम में 5.7 तीव्रता का भूकंप, जान माल का नुकसान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

तेहरान। ईरान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में इराक की सीमा के समीप भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। देश के भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप साढ़े 11 बजे आया। उसका केंद्र खुजिस्तान प्रांत के मस्जिद सुलेमान में 17 किलोमीटर की गहराई पर था। 

सरकारी टीवी के अनुसार जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। वैसे सरकारी टीमें अब भी स्थिति का आकलन करने में जुटी हैं।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा