बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान से सीखें ये 5 कमाल के मेकअप टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Feb 17, 2022

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक स्टाइल आइकॉन भी हैं। लाखों लड़कियां करीना के मेकअप और फैशन स्टाइल को फॉलो करती हैं। अगर आप भी करीना की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उनके मेकअप लुक्स से ये 5 टिप्स ले सकती हैं -

अगर आप करीना कपूर को फॉलो करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि उन्हें काजल कितना पसंद है। अगर आप मेकअप करने के मूड में नहीं हैं तो करीना की तरह बस आंखों में काजल लगा सकती हैं। इससे आपको आँखें बड़ी लगेंगी और आपका चेहरा अपने आप खिला हुआ नज़र आएगा। 

दिन में करें लाइट मेकअप 

वैसे तो करीना को बोल्ड मेकअप और रेड लिप्स बहुत पसंद है। लेकिन जब किसी डे फंक्शन में जाना होता है तो वे न्यूड शेड की लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाना पसंद करती हैं। आप भी करीना की इस मेकअप टिप से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 


सही कंटूरिंग है जरूरी 

अगर आप भी करीना कपूर जैसे उभरे हुए चीक बोंस चाहते हैं तो अपने कंटूर पाउडर का सही इस्तेमाल करें। इसके लिए आप क्रीम या पाउडर कंटूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन गलत कंटूरिंग से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। इसके साथ ही, सही कंटूरिंग के लिए अच्छा बेस होना भी बहुत जरूरी है। 


एक्सपेरिमेंट करने से डरें नहीं 

करीना अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कतराती नहीं हैं। वैसे तो करीना को स्मोकी आइज पसंद हैं लेकिन उन्होंने मेटैलिक आईशैडो और ग्लिटरी आई भी ट्राई की हैं। आप भी करीना के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों को करना है दूर, तो इन एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल

हाईलाइटर करेगा कमाल 

 अगर आप करीना जैसी चमकदार स्किन चाहती हैं तो अच्छे स्किनकेयर रूटीन के अलावा किसी अच्छे हाईलाइटर में भी निवेश करें। गालों पर थोड़ा सा हाईलाइटर लगाने से आपके चीक बोंस शार्प और अपलिफ्टेड दिख सकते हैं। आप चाहें तो अपने फाउंडेशन में हाईलाइटर मिलाकर भी लगा सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई