कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोवा के 5 विधायकों को भेजा गया चेन्नई

By अंकित सिंह | Jul 16, 2022

गोवा कांग्रेस में हलचल अभी भी जारी है। गोवा कांग्रेस से लगातार उठापटक की खबरें आ रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले दलबदल के डर से कांग्रेस ने अपने 11 में से 5 विधायकों को चेन्नई शिफ्ट कर दिया है। जिन 5 विधायकों को चेन्नई शिफ्ट किया गया है उनमें कांग्रेस के डिप्टी नेता संकल्प अमोनकर भी शामिल हैं। संकल्प अमोनकर के अलावा यूरी अलेमाओ, अल्टोन डीकॉस्टा, रूडोल्फ फर्नांडीस और कार्लोस अल्वारेस फरेरा को भी चेन्नई रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद इन विधायकों ने सीधे चेन्नई की उड़ान भरी।

इसे भी पढ़ें: presidential election: समर्थन मांगने गोवा पहुंची द्रौपदी मुर्मू , भाजपा के सांसदों से की मुलाकात

कांग्रेस ने कहा था कि लोबो और कामत सहित उसके पांच विधायक संपर्क से दूर चले गए हैं। हालांकि, इन विधायकों ने सोमवार को गोवा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में हिस्सा लिया था। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस में कुछ भी गड़बड़ नहीं है और वे पार्टी के साथ हैं। मंगलवार को गोवा में कांग्रेस के 11 में से दस विधायक वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शामिल हुए थे। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कामत और लोबो को अयोग्या घोषित करने की मांग वाली अर्जी दाखिल की है। भारत के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी, जबकि यशवंत सिन्हा विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा