बिहार में कोरोना से 5 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 226916 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या रविवार को 1184 पहुंच गयी जबकि अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,26,916 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार तथा अररिया जिले में एक मरीज की मौत हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: RJD ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का किया बहिष्कार, कहा- बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है

विभाग ने बताया कि इन लोगों के मरने के साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1184 हो गयी। बिहार में शनिवार शाम चार बजे से रविवार शम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 247 नए मामले सामने आये। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामलों की बढकर 2,26,669 हो गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित 614 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही प्रदेश में अब 2,19,864 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप