Blood Sugar रहेगा कंट्रोल! Diabetes के मरीज Diet में शामिल करें ये 5 'देसी Superfoods'

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 23, 2026

डायबिटीज लाइफस्टाइल संबंधित बीमारी है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायिबटीज की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए प्रीडायबिटीज और डायबिटीज में खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है। गौरतलब है कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। 

वैसे डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हमारी किचन में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका सेवन करने से आपको काफी आराम मिलेगा। गौरतलब है कि इन देसी चीजों में मौजूद गुणों की वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

मेथी दाना

डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और भोजन से शुगर का अब्जॉर्बशन कम करता है। इसके सेवन के बाद ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। वहीं, प्री-डायबिटीज वाले लोग यदि नियमित तौर पर मेथी का सेवन करें, तो इससे प्री-डायबिटीज के डायबिटीज में बदलने का खतरा कम हो जाएगा। वैसे यह इंसुलिन के काम करने की क्षमता को सुधारता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोलेस्ट्रोल को कम करता है। रोजाना आप 1 चम्मच मेथी दाना को रात भर पानी में भिगोएं और इसे खाली पेट लें। 

आंवला

आंवला एक ऐसा सुपरफूड है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे पैनक्रियाज भी बेहतर काम करता है और इंसुलिन का सीक्रेशन बेहतर होता है।  आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। इसको आप रोजाना 1 आंवला खा सकती हैं।

दालचीनी

शुगर में दालचीनी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में काफी सुधार होता है, जिससे ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। यह डायबिटीज से होने वाले इंफ्लेमेशन को भी शांत करती है। इसके लिए आप एक छोटा टुकड़ा दालचीनी को गुनगुने पानी में खाने के बाद लें सकते हैं। 

करी पत्ता 

डायबिटीज में करी पत्ता का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। करी पत्ता के सेवन से क्रेविंग्स को कम करता है और शुगर स्पाइक नहीं होता। इसको आप रोजाना खाली पेट 8-10 करी पत्ते चबा सकते हैं। 

जामुन की गुठली पाउडर

डायबिटीज के लिए जामुन की गुठली का पाउडर रामबाण आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। इसमें जंबोलिन और जंबोसिन होते हैं, जो शरीर में स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकते हैं। इससे हमारी सेल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकती हैं। आप जामुन की गुठली के आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ जरुर लें। 

प्रमुख खबरें

Lucknow Fire Tragedy का Kanpur में असर, दो Artists की मौत के बाद अवैध इमारतों पर एक्शन लेने का आदेश

FIFA World Cup: Norway से हार के बाद Senegal कोच Thiaw का ऐलान, हम अभी खत्म नहीं हुए हैं

Doctor की सलाह: गर्मी में रोज पिएं छाछ, पेट की इन 5 गंभीर समस्याओं से मिलेगी राहत

K-Food Recipe: K-Drama देखकर बढ़ा Korean Kimchi का क्रेज? घर पर बनाएं ये Instant खीरा रेसिपी