Jharkhand Road Accident | झारखंड के गिरिडीह में कार के पेड़ से टकराने से 5 की मौत, कई लोग गंभीर रुप से घायल

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2023

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक शादी समारोह से घर लौटते समय पांच लोगों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार तड़के एक शादी से घर लौटते समय उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच अन्य घायल हो गए।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार पांच लोगों को बचाने की कोशिश की। लेकिन उन सभी की मौके पर ही मौत हो गई।  गिरिडीह सदर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग थोरिया गांव से टिकोडीह में शादी में शामिल होने आए थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सुरंग हादसा: अमेरिकी सांसद थानेदार ने यूएसएआईडी से बचाव अभियान में मदद करने का आग्रह किया

उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया, "पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर को शायद झपकी आ गई होगी।" पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा