Vande Bharat Train: इस तारीख को एक साथ शुरू होंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेनें, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

भारतीय रेलवे 26 जून से पांच और मार्गों पर 'वंदे भारत' ट्रेनों का संचालन करने के लिए तैयार है। 2 जून को ओडिशा में तीन-ट्रेन दुर्घटना के बाद यह पहबार होगा। 2 जून ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 288 लोगों की जान चली गई थी। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने की उम्मीद है। जिन रूटों पर पांच ट्रेनें चलेंगी वे हैं- मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर। रेल मंत्रालय ने ओडिशा त्रासदी के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ रद्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Odisha Train accident: 51 घंटे बाद गुजरी पहली ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस भी दौड़ी, भावुक रेल मंत्री ने कहा- जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ‘ट्रायल रन’ पूरा

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ने सोमवार को अपने ‘ट्रायल रन’ का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि पटना से अपराह्न करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंची सेमी हाई स्पीड ट्रेन वापसी में अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर बिहार की राजधानी के लिए रवाना हुई। आठ डिब्बों वाली यह ट्रेन रात 8.25 बजे पटना पहुंची। ट्रेन के एक लोको-पायलट ने संवाददाताओं को बताया कि पटना से झारखंड की राजधानी तक की यात्रा परेशानी मुक्त रही।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान