मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में 5 लोग नाले में डूबे, चार शव बरामद एक की तलाश जारी

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर लाखाखेड़ी गांव में 5 लोग नाले में डूब गए। डूबे 5 लोगों में से 2 लोगों की लाश बाहर निकाली जा चुकी है, जबकि 3 लोग अभी लापता है। सूचना के मुताबिक घटना सुबह 12 बजे के पहले की है। बताया जा रहा है कि मंदिर दर्शन के लिए टीलर डैम का एक नाला जो करीब 400 फीट का है, उसको पार करने के लिए ढोंगी में सवार होकर यह लोग जा रहे थे। सभी पांचों लोग एक ही परिवार के हैं जिसमें दो महिलाएं दो बच्चियां और एक लड़का शामिल हैं। नाले में डूबे लोग अनुसूचित जाति वर्ग से आते है। 

प्रमुख खबरें

सुरक्षा कारणों से Delhi Metro के 57 प्रमुख स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात नौ बजे से बंद

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार