Terror Attack Foiled In Bengaluru | बेंगलुरु में विस्फोट की योजना बना रहे 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, 7 पिस्टल, गोला-बारूद बरामद

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2023

अभी हाल ही में मुंबई को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गयी थी। मुंबई पुसिल को ये धमकी फोन कॉल करके दी गयी। इस कॉल की जांच मुंबई पुलिस कर ही रही थी कि दूसरी तरफ बेंगलुरु में सीसीबी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 

 

सीसीबी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन संदिग्धों के पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 पिस्टल, गोला-बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, इसमें फरार चल रहे लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने वाले Nitish Kumar खुद ही हो गये नाराज, विपक्षी गठबंधन का भविष्य अधर में

उनके मोबाइल फोन सहित कई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान जब्त किए गए। चूंकि आगे की जांच चल रही थी, सीसीबी योजना में शामिल होने के संदेह में पांच और व्यक्तियों की भी तलाश कर रही थी। 

 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session Of Parliament | संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

 पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पांचों आरोपी 2017 के एक हत्या मामले में भी शामिल थे। उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे कुछ आतंकवादियों के संपर्क में आए और विस्फोटकों को संभालने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सीसीबी को शहर में विस्फोटों की उनकी योजना के बारे में इनपुट मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!