5 साल पहले केवल दिल्ली का CM खांसता था, आज सब खांसते हैं: प्रवेश साहिब सिंह

By अंकित सिंह | Nov 19, 2019

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में और देश के अन्य शहरों में इस समय व्याप्त वायु प्रदूषण पर लोकसभा में हुए चर्चा में भाग लेते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निसाना साधा। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि 5 साल पहले केवल दिल्ली का मुख्यमंत्री खांसता था और आज सब खांसते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि पिछले 4.5 वर्षों से दिल्ली के सीएम कहते रहे कि प्रधानमंत्री उन्हें काम नहीं करने देते, दिल्ली के उपराज्यपाल उन्हें काम नहीं करने देते। पिछले 6 महीनों में हर कोई उसे काम करने दे रहा है, वह सब कुछ मुफ्त में बांट रहा है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि WHO की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर है.दिल्ली का पानी भी प्रदूषित है। दिल्ली सरकार प्रदुषण के लिए पराली को ज़िम्मेदार ठहरा रही है। जबकि सबसे बड़ा कारण वाहन है और फिर कारखाने हैं। 2004 में जहां दिल्ली में 40 लाख वाहन थे आज 1 करोड़ 10 लाख हैं। पिछले पांच सालों में दिल्ली परिवहन ने एक भी नयी बस नहीं खरीदी है, जिससे लोगों को वाहन खरीदना पड़ा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।