जोड़ियां भले ही ऊपरवाला बनाता हो लेकिन मस्तानी ने बाजीराव को जिंदगीभर के लिए खुद चुना!

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2020

बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं... संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी कि ये लाइने गहरी मोहब्बत को बयां करती है जो पेशवा बाजीराव, अपनी प्रेमिका मस्तानी से करते थे। इतिहास की कुछ कहानियों में ये तो पढ़ा गया है कि एक राजा कई रानियों के साथ शादी करके रह सकता था लेकिन पेशवा बाजीराव ने इश्क को शादी से भी उपर ले जाकर एक नयी परिभाषा दी। बाजीराव और मस्तानी की मोहब्बत दुनिया के लिए मिसाल बनीं। इस मोहब्बत की दास्तां को भी इतिहासकारों ने पेशवा की बहादुरी की कहानियों के साथ लिखा। संजय लीला भंसाली ने इस सच्ची मोहब्बत की कहानी पर 2015 में फिल्म बनाई। फिल्म में लीड रोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लिया गया। फिल्म को रिलीज के बाद काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने अवॉर्ड फंक्शन में कई अवॉर्ड अपने नाम किये। 

फिल्म बाजीराव मस्तानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बहुत खास फिल्म रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार रीयल लाइफ में परवान चढ़ रहा था। 2013 में फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी ने बाजीराव के सेट पर इमोशनली एक दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस किया और जिंदगीभर एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। कहते हैं जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है लेकिन मस्तानी ने अपने बाजीराव को खुद चुना। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी का आधार संजय लीला भंसाली बनें।

दीपिका और रणवीर ने कई इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि संजय सर न होते तो हम (दीपिका और रणवीर) कभी एक नहीं होते। माहौल तो ऐसा था कि दोनों बाजीराव मस्तानी की रिलीज  के बाद शादी कर लेते लेकिन इसी दौरान संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावत ता ऐलान कर दिया। इस बार फिर संजय ने रणवीर और दीपिका को साथ लेने की घोषणा कर दी। फिल्म पद्मावत को पूरा करने के बाद साल 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में एक दूसरे के साथ सिंधी और कोंकणी रिवाजों के अनुसार शादी की।  

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

IYC का Delhi में बड़ा प्रदर्शन: E20 पेट्रोल घोटाला, Nitin Gadkari 420 के लगे नारे

Manish Gupta Case: जमानत के लिए High Court पहुंचा आरोपी इंस्पेक्टर, CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Srinagar हिंसा: 28 साल पुराने केस में NIA का बड़ा एक्शन, Shabbir Shah समेत 6 Hurriyat नेताओं पर चार्जशीट

Silkyara Tunnel Rescue Operation पर बनेगी भव्य फिल्म, आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस, कबीर खान संभालेंगे निर्देशन की कमान