राम मंदिर परिसर का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा, 14 जनवरी 2024 को मंदिर श्रद्धालुओं के लिये खोला जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2022

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और कार्य प्रगति संतोषजनक है। ट्रस्ट ने दीपावली के एक दिन बाद मंगलवार को मीडिया को उस जगह जाने की इजाजत दी जहां से मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया जा सकता है। ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने यहां संवाददाताओं को बताया, मुख्य मंदिर का 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर परिसर में 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हम निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता से संतुष्ट हैं।

भ्रमण के दौरान संवाददाताओं को उस स्थान पर भी ले जाया गया जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले शनिवार को मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया था। राय ने बताया कि मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मंदिर का प्रथम तल दिसम्बर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मामूली विवाद में दलित दंपति, पुत्र की गोली मारकर हत्या, छह आरोपियों की तलाश जारी

उन्होंने कहा कि उसके बाद मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और उसे श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में प्रमुख साधु-संतों की प्रतिमाएं लगवाने के लिए स्थान निर्धारित करने का भी फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर