कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में 50 विमान लेंगे हिस्सा : वायुसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: North East India के तीन चुनावी राज्य- त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड का राजनीतिक गणित समझिये

यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station