उत्तराखंड में बाढ़ के बाद ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले 50 से 100 लोग लापता, दो शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

देहरादून। चमोली जिले में हिमखंड (ग्लेशियर) टूटने के कारण रविवार को आई विकराल बाढ़ के बाद उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि तपोवन-रैणी क्षेत्र में स्थित ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले करीब 50-100 कर्मी लापता हैं। कुमार ने पीटीआई-को बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां कम से कम दो लोगों के शव मिले हैं जबकि कई घायलों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि तपोवन-रैणी स्थित ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह से बह गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘अब स्थिति नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों की सहायता करे सरकार, कांग्रेस कार्यकर्ता राहत कार्य में हाथ बटाएं: राहुल गांधी

श्रीनगर में एक बांध है जिसने पानी के तेज प्रवाह को नियंत्रित कर लिया है। ऊर्जा संयंत्र को नुकसान पहुंचा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा शुरुआती आकलन है कि ऊर्जा परियोजना तथा इसके इर्द-गिर्द काम कर रहे करीब 50 से 100 लोग लापता हैं।’’ कुमार ने बताया कि बचाव दल जोशीमठ से करीब 20 मिनट की दूरी पर स्थित घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए और उन्होंने कुछ घायलों को बचाया है। दो शव भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि तस्वीर शाम तक साफ हो पाएगी।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड