Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2026

आज यानी की 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनाथ सिंह साल 1974 में राजनीति के अखाड़े में उतरे थे। उनको राजनीति में करीब 50 साल का अनुभव है। विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, यूपी के सीएम, बीजेपी अध्यत्र और केंद में कई बार मंत्री पद संभाल चुके राजनाथ सिंह वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री हैं। वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सियासी सफर

आपातकाल में राजनाथ सिंह जेल गए और वहां से निकलने के बाद उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन की। साल 1977 में उन्होंने मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान उनको जीत मिली और वह पहली बार मिर्जापुर से विधायक बने। फिर साल 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। साल 1984 में राजनाथ सिंह बीजेपी के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बने। 

फिर साल 1986 में वह राष्ट्रीय महासचिव और 1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। राजनाथ सिंह यूपी विधान परिषद के लिए भी चुने गए। वहीं 28 अक्तूबर 2000 को राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह 08 मार्च 2002 तक करीब 2 सालों तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे।

रक्षामंत्री बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री बने थे। वह दो बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वाजपेयी सरकार में वह सड़क परिवहन मंत्री, राजमार्ग मंत्री और फिर कृषि मंत्री रहे। वह दो बार उत्तर प्रदेश की हैदरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे। साल 2009 में वह गाजियाबाद, साल 2014 और 2019 में लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए। साल 1994 से 2001 और फिर 2002 से 2008 तक राजनाथ सिंह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म