गोवा में आयोजित होगा 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यह घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभिन्न 

इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ ''बागी 3'' में सतीश कौशिक आएंगे नजर

स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी। जावड़ेकर ने कहा कि विभिन्न फिल्म स्टार और लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी इस महोत्सव में भाग लेंगे। जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Google में कर्मचारियों की नौकरी पर लटक रही तलवार, लगातार जा रही नौकरी

लोकसभा चुनाव 2024: कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: दोहरी दुविधा में फंसा गांधी परिवार? सोनिया गांधी चाहती हैं राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश से लड़ें चुनाव, सूत्रों ने दी जानकारी

Google ने भारत और मैक्सिको में नौकरियां स्थानांतरित करने के लिए 200 कोर टीम कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट