महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित, 39 ठीक हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक 51 अधिकारियों सहित 531 पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन संक्रमित पुलिस कर्मियों में, 480 कांस्टेबल हैं, जिनका इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 531 संक्रमित पुलिस कर्मियों में से 39 ठीक हो चुके हैं, जिनमें आठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक, वायरस के कारण पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस बीच, औरंगाबाद शहर में एक पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।

पुलिस अधिकारी का पुत्र बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। देशमुख ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद से अब तक 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कोविड-19 से संबंधित कॉल्स की संख्या बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धियों का संकलन शुरू किया

मंत्री ने बताया कि इस नंबर पर अब तक 85,309 कॉल्स आई हैं। राकांपा नेता ने यह भी कहा कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं और आपात स्थिति में फंसे लोगों को अब तक 3,10,694 पास जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य में 2,24,219 लोगों को पृथक किया गया है और 649 लोग पृथकवास नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार 4,738 राहत शिविर चला रही है जहां 4,35,030 प्रवासी मजदूरों को भोजन के साथ शरण मुहैया कराई गई। अवैध परिवहन के 1,281 मामले दर्ज किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत, नियमों के उल्लंघन के 96,231 मामले दर्ज किए गए,18,858 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 53,330 वाहनों को जब्त किया गया है। देशमुख ने कहा, ‘‘ इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 189 घटनाएं दर्ज की गई।’’ इस बीच, औरंगाबाद शहर में एक पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। पुलिस अधिकारी का पुत्र बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त मीणा मकवाना ने बताया कि पुलिस अधिकारी और उसके परिवार के पांच सदस्यों की बृहस्पतिवार को आयी जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मकवाना ने पीटीआई से कहा, ‘हम अधिकारी के सम्पर्क में आये अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं।’’ एक पुलिस कान्स्टेबल भी औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसे पृथक कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी