देश में कोविड के 5,476 नए मामले सामने आए, 158 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

नयी दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,476 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,62,953 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 59,442 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 158 मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अब तक 5,15,036 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में पिछले 28 दिन से संक्रमण के दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 59,442 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 98.65 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के मामलों में 4,436 की कमी आई है। इसके मुताबिक, अब तक 4,23,88,475 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को यह संख्या 90 लाख के पार चली गई थी। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद