उत्तरी नाइजीरिया के बाजार में विवाद के बाद 55 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2018

अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में विवाद के बाद युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच झड़पों में इस सप्ताह 55 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कसुवान मगानी बाजार में ठेले वालों के बीच विवाद के बाद हाउसा मुसलमानों और अदार ईसाई युवकों में लड़ाई हो गई। सूत्रों ने बताया कि बाजार में हुए विवाद में गुरुवार को दो लोग मारे गए। पुलिस ने अस्थायी तौर पर हिंसा रोक दी लेकिन अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला किया और उनके घरों को जलाया।

कसुवार मगानी में रहने वाले मोहम्मदु बाला ने कहा, ‘‘दूसरे हमले में ज्यादातर लोगों की हत्याएं हुई।’’ राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने कडुना राज्य के कसुवान मगानी में ताजा साम्प्रदायिक हिंसा की निंदा की है।’’

बयान में कहा गया है कि गुरुवार को बाजार में विवाद के बाद हिंसा भड़की। राष्ट्रपति ने कहा कि समुदायों के बीच सामंजस्य के बिना रोजाना के कारोबार के अनुकूल माहौल बनाना असंभव होगा।

प्रमुख खबरें

New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

साल 2025 में भारत ने चुनौतियों के बीच नए इतिहास रचे

सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

Food Delivery Workers Strike | नए साल पर डिलीवरी ठप! Zomato- Swiggy के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, 10 मिनट की डिलीवरी बंद की मांग