बिहार में तबलीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी गिरफ्तार, वीजा नियमों का किया उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

पटना। बिहार के विभिन्न जिलों से पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी कुल 17 लोगपर्यटन वीजा पर भारत आए थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण से 339 लोगों की मौत, 10,363 व्यक्ति संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को पुलिस ने इन लोगों को पटना के दीघा और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर उनकी पटना एम्स में मेडिकल जांच करायी थी और कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाए जाने पर उन्हें अलग अलग स्थानों पर पृथकवास में रखा गया था। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पर्यटन वीजा पर यहां आए 10 इंडोनेशिया और एक मलेशिया के नागरिक को वीजा नियम का उल्लंघन किये जाने और किशनगंज आने की स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं देने के मामले में इन विदेशी नागरिकों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के सवालों के बीच जानिए आखिर कोरोना से कैसे लड़ रह है बिहार

उन्होंने कहा कि 31 मार्च को इनकी मेडिकल जांच करायी गयी थी जिसकी रिपोर्ट चार दिनों के बाद और जांच में सभी में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया था। आशीष ने कहा कि इन विदेशी लोगों को एहतियात के तौर पर एक स्थानीय मस्जिद में पृथक कर रखा गया था। बिहार के अररिया जिला में वीजा के नियमों का उल्लंघन के आरोप में तबलीगी जमात से जुडे 18 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक धूरत सायली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विदेशियों में नौ मलेशियाई और नौ बांग्लादेशी शामिल हैं। इनमें से नौ मलेशियाई नागरिकों के खिलाफ अररिया नगर थाने में, नौ बांग्लादेशी नागरिक के विरूद्ध नरपतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। दिल्ली से अररिया पहुंचे इन मलेशियाई नागरिकों की 24 मार्च को मेडिकल जांच करायी गयी थी और उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से अररिया पहुंचे नौ बांग्लादेशी नागरिकों की भी मेडिकल जांच करायी गयी थी और उनमें भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे और उन्हें गत चार मार्च से ही नरपतगंज के रेवाही मस्ज़िद में पृथक कर रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: PM मोदी के फैसले का जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया स्वागत

अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच करायी गई है। सभी को अदालत में पेश किया जाएगा। बक्सर जिले से पुलिस ने जमात में शामिल रहे 11 विदेशी नागरिकों को वीजा नियम का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया है जिनमें सात इण्डोनेशिया और चार मलेशिया के निवासी हैं। बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि सभी विदेशियों की मेडिकल जांच कराये जाने के बाद उन्हें एक स्थानीय होटल में पृथक करके रखा गया था।

प्रमुख खबरें

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध

DK Shivakumar ने Siddaramaiah से मतभेद की बात नकारी, कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं