कोरोना वायरस संक्रमण से 339 लोगों की मौत, 10,363 व्यक्ति संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

Coronavirus

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 339 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 43, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है।

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 339 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,363 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं। वायरस से सोमवार शाम से 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 11 लोग महाराष्ट्र और चार दिल्ली के हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 339 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 43, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 11-11 लोगों की और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में सात-सात, कर्नाटक में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुयी है। 

इसे भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले, कुल 80 व्यक्ति संक्रमित 

इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पीटीआई की तालिका के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से तक मरने वालों की संख्या सोमवार शाम को कम से कम 346 थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है। मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,334 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 873, मध्य प्रदेश में 604, तेलंगाना में 562 और उत्तर प्रदेश में 558 मामले है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया, मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है: नड्डा 

गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 539, आंध्र प्रदेश में 432 और केरल में 379 है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 270, कर्नाटक में 247, पश्चिम बंगाल में 190, हरियाणा में 185, पंजाब में 167, बिहार में 65, ओडिशा में 54, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, झारखंड में 24, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

इसे भी देखें : Red Zone areas में अपने मोहल्लों को Coronavirus से ऐसे बचा रहे हैं कश्मीरी युवक 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़