देश में एक दिन में सर्वाधिक संख्या में 57,937 मरीज संक्रमण मुक्त हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिये अब तक कुल तीन करोड़ नौ लाख 41 हजार 264 जांच की गई है। इनमें रिकार्ड संख्या में 8,99,864 जांच एक दिन में की गई। हालांकि, संक्रमण की पुष्टि होने की दर साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84 प्रतिशत की तुलना में 8.81 प्रतिशत रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि वायरस से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 19 लाख के आकड़े को पार कर गई है, जिनमें से 57,937 मरीज 24 घंटे की अवधि में संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘सोमवार को कुल 8,99,864 नमूनों की जांच की गई, जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही अब तक की गई जांच की कुल संख्या बढ़ कर 3,09,41,264 (तीन करोड़ नौ लाख इकतालीस हजार दो सौ चौसठ) हो गई।’’ 

इसे भी पढ़ें: देश में एक दिन में कोरोना के 55,079 नए मामले, 876 और लोगों की गई जान

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इतनी अधिक संख्या में जांच होने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव आने की दर कमहै, जो साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84 प्रतिशत की तुलना में 8.81 प्रतिशत है।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 घंटे की अवधि में किसी एक दिन में सर्वाधिक संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उनकी यह संख्या 57,937 है। मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 55,079नये मामले सामने आये, जिसकी तुलना में इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या (57,937) अधिक है। कोविड-19 के कहीं अधिक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने और हल्के लक्षणों वाले मरीजों के पृथक-वास से बाहर आने के साथ इस रोग से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 19,77,779 हो गई। मंत्रालय ने कहा, ‘‘संक्रमण मुक्त हुए मरीजों और इलाजरत मरीजों के बीच का अंतर आज की तारीख में 13 लाख के आंकड़े को पार कर गया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने की प्रतिदिन की औसत दर में लगातार सुधार होने के साथ यह दर बढ़ कर 73.18 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों से छत्तीसढ़, असम, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से कम मृत्यु दर है। मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि तत्परता से जांच किये जाने के चलते संक्रमित मरीजों की शीघ्र पहचान की गई और उनहें पृथक कर दिया गया। कारगर उपचार से इसमें और मदद मिली और मृत्यु दर कम करना सुनिश्चित हो पाया। मंत्रालय ने कहा कि देश में 6,73,166 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का सिर्फ 24.91 प्रतिशत है। आज की तारीख में देश में 1,476 प्रयोगशाला (लैब) कोविड-19 की जांच कर रही है , जिनमें 971 लैब सरकारी हैं और 505 लैब निजी क्षेत्र में हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana