बिहार में कोरोना वायरस से 59 लोगों की मौत, जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 59 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 5222 तक पहुंच गई। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक नमूनों की जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार चला गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 108347 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक प्रदेश में नमूनों की जांच का आंकड़ा मंगलवार को 30018943 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर व दक्षिण में सामान्य रह सकता है मॉनसून, मध्य भारत में सामान्य से अधिक रहने की संभावना

इनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 3100 मरीज भी शामिल हैं। बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14250 है और कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.25 है। बिहार में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर सहित 48139 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 10490522 लोग टीका ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे