रोजगार सृजन में आई 6.9 फीसदी की गिरावट, घटकर 11.23 लाख रहा आंकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। जनवरी महीने में रोजगार सृजन 6.91 प्रतिशत घटकर 11.23 लाख रह गया। एक साल पहले जनवरी, 2018 में यह आंकड़ा 12.06 लाख रहा था। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पे-रोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2017 से जनवरी, 2019 के दौरान ईएसआईसी योजना से 2.08 करोड़ नए अंशधारक जुड़े। ईएसआईसी अपने बीमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है। यह सुविधा उन सभी प्रतिष्ठानों को मिलती है जिनमें 20 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का मासिक वेतन 21,000 रुपये तक होना चाहिए।

ईएसआईसी आंकड़े केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की रिपोर्ट में पे-रोल के आधार पर जारी किए जाते हैं। यह रिपोर्ट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) तथा पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल होने वाले लोगों के आधार पर तैयार की जाती है।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय