मध्य प्रदेश के सेंधवा में 104 पेटी अवैध शराब के साथ 6 आरोपित गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Feb 10, 2021

बड़वानी। आबकारी विभाग के अमले बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए जिले के सेंधवा के समीप एक गांव से 104 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।  

इसे भी पढ़ें: उमा भारती के शराबबंदी अभियान को फ्लाप करने की तैयारी में शिवराज सरकार

इस दौरान एक पिकअप वाहन एमपी 46 जी 1563 से 82 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पिकअप वाहन से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बिना नंबर की कार से 22 पेटी देसी शराब जब्त की गई। कार से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़वानी जिले के राजपुर निवासी छह आरोपितों धीरज उर्फ फकरु, सुमित प्रजापति, प्रदीप राठौर, विकास दिलवारे, विशाल दिलवारे, प्रवीण दिलवारे को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे