53वें राष्ट्रीय योजना समूह द्वारा 6 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सिफारिश, महाराष्ट्र को मिला ये इनाम

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 11, 2023

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की प्रस्तावित 3411.17 करोड़ रुपये की लागत से वैभववाड़ी-कोल्हापुर रेलवे लाइन की सिफारिश पीएम गति शक्ति के तहत 53वीं राष्ट्रीय योजना समूह (एनपीजी) की बैठक में की गई। उद्योग और व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत लॉजिस्टिक्स सचिव सुमिता दवारा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में इस रेलवे लाइन के संबंध में सिफारिश की गई। 

इसे भी पढ़ें: राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा, महाराष्ट्र में प्रदेश इकाई खुद की यात्रा निकालेगी : पटोले

कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को फायदा होगा

इस मौके पर समूह ने 3411.17 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र में प्रस्तावित वैभववाड़ी-कोल्हापुर रेलवे लाइन की भी सिफारिश की। अन्य उद्योगों के अलावा, रेलवे क्षेत्र में, विशेषकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में थर्मल पावर प्लांटों के लिए थर्मल कोयले के परिवहन में भी मदद करेगा। इस रेलवे लाइन के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र में उत्पादित कृषि सामान बंदरगाह तक पहुंचेगा और कोंकण से पश्चिमी महाराष्ट्र तक खनिजों और अन्य सामानों का परिवहन आसान और किफायती होगा और कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का आदेश, Mirzapur The Movie के निर्माता सेना कल्याण कोष में जमा करें 50 हजार रुपये

Kasaragod Court ने SDPI कार्यकर्ता जैनुल आबिद मर्डर केस में सभी 21 आरोपियों को किया बरी

उत्तराखंड की मंत्री Rekha Arya ने पति के आरोपों को नकारा, कहा किसी भी जांच के लिए तैयार

Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ