कुत्तों के चंगुल में फंसी 6 साल की मासूम, अस्पताल में चल रहा है इलाज

By सुयश भट्ट | Mar 08, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। एमपी के धार जिले से 12 किमी दूर तिरला के पास बयडीपूरा के सडीयामउ में घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

दरअसल घटना के दौरान बच्ची के माता पिता मजदूरी करने गए थे। और बच्ची के दादा-दादी पड़ोसी के साथ लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्ची के दादा ने ही बच्ची को सबसे पहले देखा। दादा ने पड़ोसियों को कहा कि बच्ची पर तीन कुत्तों के झुंड ने हमला किया है।

इसे भी पढ़ें:देश में कोरोना के दैनिक मामले 662 दिनों में सबसे कम, 3,993 नए मामले 

वहीं दादा दादी के रोने की आवाज सुनकर ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्ची को तकरीबन 12 किलोमीटर दूर बाइक से धार के भोज जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसे धार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोस में रहने वाले बहादुर सिंह ने कहा कि बच्ची के सिर, गर्दन और पीठ को कुत्तों ने नोच लिया है। डॉ राजेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्ची रवीना का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसे गंभीर चोट के निशान एवं बच्ची की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़ें:वसुंधरा राजे: राजघराने की बेटी जिन्हें राजस्थान की पहली महिला CM होने का गौरव प्राप्त हुआ 

आपको बता दें कि धार जिले में आवारा कुत्ते के काटने से पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है। जिला प्रशासन के द्वारा गांव गांव में कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी चलाया गया था, किंतु कुत्ते के छोटे बच्चों को काटने नोचने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने Maharashtra से साधे समीकरण, अठावले को फिर मौका, तावड़े की पहली Entry

The Kerala Story 2 Movie Review | द केरल स्टोरी 2- नफरत की नई परतें या कड़वी सच्चाई का आईना?

Srinagar में सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती, Khamenei के लिए Trump-Netanyahu के पोस्टर फूंके

खामेनेई की हत्या पर केंद्र की चुप्पी से भड़कीं Mehbooba Mufti, जलाए Trump-Netanyahu के पोस्टर