वसुंधरा राजे: राजघराने की बेटी जिन्हें राजस्थान की पहली महिला CM होने का गौरव प्राप्त हुआ

राजनीति में वसुंधरा राजे ने कई मुकाम हासिल किए हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भी उन्होंने राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त किया। विपक्ष की नजर में 'महारानी' वसुंधरा राजे का राजस्थान में जमीनी पकड़ बेहद मजबूत है। वसुंधरा राजे की शादी 20 साल की उम्र में धौलपुर राजघराने के महाराजा हेमंत सिंह से हुई थी। वसुंधरा राजे के बेटे का नाम दुष्यंत सिंह है जो कि भाजपा के सांसद भी हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने में जन्मी वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। भैरों सिंह शेखावत के बाद राजस्थान में भाजपा को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाली वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को हुआ था। राजघराने में जन्मी वसुंधरा राजे का बचपन मुंबई में बीता था। उनके पिताजी महाराजा जीवाजी राव सिंधिया थे जबकि माता विजयाराजे सिंधिया थी। राजनीति में वसुंधरा राजे ने कई मुकाम हासिल किए हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भी उन्होंने राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त किया। विपक्ष की नजर में 'महारानी' वसुंधरा राजे का राजस्थान में जमीनी पकड़ बेहद मजबूत है। वसुंधरा राजे की शादी 20 साल की उम्र में धौलपुर राजघराने के महाराजा हेमंत सिंह से हुई थी। वसुंधरा राजे के बेटे का नाम दुष्यंत सिंह है जो कि भाजपा के सांसद भी हैं।
इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, जनता 10 मार्च को सपा को समाप्त वादी पार्टी बना रही है
शादी के बाद से ही वसुंधरा को राजस्थान से लगाव हो गया था। मां विजयाराजे सिंधिया की तरह ही वसुंधरा राजे की भी राजनीति में दिलचस्पी बढ़ती गई। राजस्थान से ही वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपनी राजनीति की शुरुआत की। 1984 में वसुंधरा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया जिसके बाद से उनके राजनीतिक करियर में एक उड़ान देखने को मिला। साल 1989 में वसुंधरा राजे पहली बार बारां-झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। यह वही वक्त था जब वसुंधरा राजे की राजनीति केंद्रीय स्तर पर शुरू हुई थी। इसके बाद से वसुंधरा राजे ने 1991, 1996, 1998 और 1999 के आम चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी और अपने राजनीतिक क्षमता का लोहा मनवाया था।
इसे भी पढ़ें: UP Exit Poll 2022: यूपी में आ रहे हैं योगी या अखिलेश? जानें क्या कह रहे हैं Exit Poll के आंकड़े
1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में वसुंधरा राज्य को मंत्री बनाया गया था और उन्हें विदेश राज्यमंत्री का पदभार सौंपा गया था। हालांकि यह वह वक्त था जब राजस्थान में भाजपा नई पीढ़ी को तैयार कर रही थी। भैरों सिंह शेखावत राजनीति से दूर होते जा रहे थे। वसुंधरा ने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने का काम किया और उनके नेतृत्व में भाजपा ने राजस्थान में 2003 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद ही पार्टी ने वसुंधरा राजे को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया था। इसके साथ ही वसुंधरा राजे को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने शानदार 5 साल राजस्थान में अपना सरकार चलाया हालांकि 2008 के चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी। लेकिन 2013 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की और उसे 160 सीट मिली। इसके साथ ही वसुंधरा राजे दोबारा राजस्थान की मुख्यमंत्री बनीं।
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने की बघेल सरकार के कामकाज की तारीफ, बोलीं- समावेशी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल बहुत सफल रहा है
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि वसुंधरा राजे के पार्टी में जितने समर्थक है उतने ही आलोचक भी हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा ने कुछ खास सफलता हासिल नहीं की। इसके बाद से वसुंधरा राजे का राजनीतिक कैरियर हाशिए पर दिखाई देता रहा है। वसुंधरा समर्थकों का दावा है कि राजस्थान में उनके बिना भाजपा अधूरी है जबकि दूसरा खेमा राजस्थान में वसुंधरा के विकल्प की तलाश में जुटी हुई है। कुल मिलाकर देखें तो भारतीय राजनीति में वसुंधरा राजे का कद काफी बड़ा है। जिस देश में आज भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर लगातार सवाल उठते हैं, वहां वसुंधरा राजे ने एक अलग पहचान बना कर कई महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है।
अन्य न्यूज़












