रोजगार सृजन के लिए बजट में देंगे 500 करोड़ रुपए, गरीब परिवारों को मिलेगा 6000 प्रतिमाह: प्रियंका

By अनुराग गुुप्ता | Feb 07, 2022

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां की। कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को नवेलिम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को तमाम सरकारी रोजगार में 30 फीसदी आपको मिलेंगे। मारगांव में वर्किंग वोमेन हास्टल बनाए जाएंगे। गोवा में जब से यह सरकार आई हैं तब से महिलाओं के प्रति अपराध 24 फीसदी बढ़ गया है। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए महिला पुलिस स्टेशनों को बढ़ाया जाएगा। स्वयं सहायत ग्रुप चलाने वालों को एक लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के निधन के बाद PM मोदी ने गोवा रैली तो अमित शाह ने घोषणापत्र कार्यक्रम किया रद्द 

इसी बीच उन्होंने अपनी दादी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सामने खड़े होकर सिर्फ चुनाव की बात करना सही नहीं लगता है क्योंकि हमारा दिल का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेने का समय आ गया है, अगर आप सही निर्णय नहीं लेते हैं तो आपका प्रदेश, संस्कृति, पर्यावरण, छोटे-छोटे कारोबार नहीं बचेंगे। क्योंकि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह होनी चाहिए कि जनता के लिए काम करें। जो यह नहीं करता है वो जनता का नुकसान करता है।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, 188 मौतें, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी

लंदन में बढ़ा भारत का मान, मंत्री Piyush Goyal को मिला प्रतिष्ठित Britain-India Award

Muharram Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा Share Market, Currency में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

FIFA World Cup 2026: Japan ने रचा World Cup में इतिहास, रिकॉर्ड गोल के साथ नॉकआउट में, अब Brazil से होगी टक्कर