क्या होता है उत्तम प्रदेश ये योगी ने बताया, डॉन-माफिया को मिट्टी में मिलाया, 10,000 से अधिक मुठभेड़ों में 63 एनकाउंटर

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2023

योगी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लेकर उतरे। उत्तम प्रदेश यानी ऐसा प्रदेश जहां कानून व्यवस्था टाइट हो, महिलाओं और लड़कियों के साथ सड़कें सुरक्षित हों। उत्तर प्रदेश योगी सरकार पार्ट 1 में ऐसा कई नजारा देखने को मिला था जब अपराधी खौफ में थे और कई नामी बदमाशों ने एनकाउंटर के डर से थाने में जाकर खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा बड़े माफियाओं पर बाबा का बुलडोजर भी खूब चला था। कट्टेबाजी और बमबाजी के लिए उत्तर प्रदेश एक अरसे से बदनाम रहा है। सरकार किसी की भी रही हो, तूती बंदूकबाजों की ही बोलती थी। लेकिन वक्त बदला और बदलते वक्त में यूपी में अपराधी कन्फ्यूज हो गए कि करें तो क्या करें। वहीं योगी सरकार ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का जो संकल्प लिया उसे आकार भी दिया। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वो उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। वो गुनहगार जिसपर पांच लाख का ईनाम था उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। ये एक तरह से प्रण था यूपी सरकार का कि एक-एक करके या तो सभी गुनहगारों को पकड़ लिया जाएगा या फिर उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं, शिंदे बोले- योगी ने जगह के लिए तुरंत भर दी हामी

यूपी पुलिस ने 2017 के बाद से 10713 एनकाउंटर किए हैं, जिनमें से सबसे अधिक 3152 मेरठ पुलिस द्वारा आयोजित किए गए, इसके बाद आगरा पुलिस ने 1844 एनकाउंटर किए, जिसमें 4654 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 खूंखार अपराधी मारे गए और 55 पुलिस वाले घायल हुए। और बरेली में कुल 1497 एनकाउंटर किए गए जिनमें 3410 अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि 7 की मौत हो गई। बरेली में मुठभेड़ के दौरान 437 अपराधी घायल हुए थे। इन ऑपरेशनों में 296 बहादुर पुलिस कर्मी घायल हुए, जबकि 1 शहीद हो गया। 

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच