भूंकप के झटकों से हिला दक्षिणी ईरान, 5 लोगों की हुई मौत, 44 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

तेहरान।दक्षिणी ईरान में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि भूकंप का केंद्र राजधानी से करीब 1,000 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सायेह खोश गांव में था। गांव के पास बचाव दल तैनात किए गए हैं। होरमोजगान प्रांत के इस गांव में करीब 300 लोग रहते हैं। इलाके में तड़के भी भूकंप बाद के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। चैनल ने बताया कि भूकंप कई पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा