क्रोएशिया में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

जगरेब (क्रोएशिया)। क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

इसे भी पढ़ें: अश्वेत व्यक्ति को गोली मारकर पुलिस अधिकारी ने नहीं दिया प्राथमिक उपचार, हुआ बर्खास्त

अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!