अश्वेत व्यक्ति को गोली मारकर पुलिस अधिकारी ने नहीं दिया प्राथमिक उपचार, हुआ बर्खास्त

us police

अमेरिका के ओहायो में अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी बर्खास्त किया गया।स्थानीय पुलिस संघ के उपाध्यक्ष ब्रायन स्टील ने बताया कि क्वॉय को सुनवाई के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

कोलंबस (अमेरिका)। अमेरिका के ओहायो राज्य में अश्वेत व्यक्ति आंद्रे हिल को गोली मारने वाले और कई मिनट तक उसे प्राथमिक उपचार नहीं देने वाले श्वेत पुलिसकर्मी को सेवा से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका में कोविड-19 के अन्य टीकों का अध्ययन जारी

कोलंबस के पुलिस अधिकारी एडम क्वॉय के परिधान में लगे कैमरे के फुटेज सामने आने के बाद उसे पद से हटा दिया गया। स्थानीय पुलिस संघ के उपाध्यक्ष ब्रायन स्टील ने बताया कि क्वॉय को सुनवाई के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़