विदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी: हरदीप पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि एयरइंडिया कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे करीब 15000 भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सात से 13 मई तक 64 उड़ानों का परिचालन करेगी। मंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन उड़ानों का लाभ उठाने वाले लोगों को शुल्क वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि लंदन-दिल्ली उड़ान पर यात्री से 50,000 रूपये शुल्क लिया जाएगा जबकि ढाका-दिल्ली उड़ान पर उसे 12,000 रूपये देना होगा। 

इसे भी पढ़ें: एयर ट्रैफिक खोलने पर हो रहा विचार, यात्रा से पहले दिखानी होगी कोरोना वायरस रिपोर्ट

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह