हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से 64 मरीजों की मौत, 4,977 नए मामले आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से 64 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,989 हो गयी और संक्रमण के 4,977 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,759 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद महाराष्ट्र में बढ़े म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज, 2000 से भी ज्यादा मरीज

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,232 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 3,098 और लोगों के स्वस्थ होने से, संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,02,499 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

US Stock Market में भारी गिरावट से Nvidia के Jensen Huang को 15.1 अरब डॉलर का नुकसान

देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी