दक्षिण प्रशांत महासागर के समोआ द्वीप के पास आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

दक्षिण प्रशांत महासागर के देश समोआ द्वीप के पास शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि समोआ की राजधानी आपिया से 440 किलोमीटर (273 मील) दक्षिण-पश्चिम में 314 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था।

मलिफा की ओर से भेजे गए एक ईमेल में कहा गया कि समोआ मौसम सेवा ने पुष्टि की है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। समोआ ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ पर स्थित है। प्रशांत महासागर में स्थित ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं आम हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार