हमीरपुर की 68 ग्राम पंचायतों ने किया TB मुक्त होने का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की 248 ग्राम पंचायतों में से 68 ने क्षय रोग से मुक्त होने का दावा किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ आर के अग्निहोत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी विकास खंडों में स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के एक संयुक्त दस्ते का गठन किया गया है जो 29 फरवरी तक अपने-अपने क्षेत्रों में इन पंचायतों में क्षय रोग के मामलों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 248 में से 68 ग्राम पंचायतों ने क्षय रोग मुक्त होने के लिए अपने दावे पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि इन दावों की सत्यापन रिपोर्ट जिला स्तरीय टीम को सौंपी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय दस्ता इन दावों का सत्यापन करेगा और इस संबंधी रिपोर्ट पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित करने के लिए राज्य सरकार को भेजेगा।

प्रमुख खबरें

Florida में Learjet 60 विमान क्रैश, सभी 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी का राजघाट से रामलीला मैदान तक समर्थन मार्च, विपक्षी प्रदर्शन के बीच दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

Andhra Pradesh के 100 शहरी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण, SEC ने शिकायतों पर दिए जांच के आदेश

CAA के तहत बंगाल में 31 दिसंबर तक ढाई लाख लोगों को नागरिकता, Suvendu Adhikari का दावा