पंजाब में कोरोना से 69 और लोगों की मौत, 1,515 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 69 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,808 पहुंच गई जबकि संक्रमण के 1,515 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 61,527 हो गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में 12 लोगों, फिरोजपुर में 10, अमृतसर और जालंधर में आठ-आठ, पटियाला में चार, बठिंडा, गुरदासपुर, मोहाली, पठानकोट और रूपनगर में तीन-तीन, फरीदकोट, संगरूर, मोगा, बरनाला और होशियारपुर में दो-दो और कपूरथला और एसबीएस नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अनुसार इस बीमारी से 1,306 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 43,849 पहुंच गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि पंजाब में अभी 15,870 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध