एक दिन में कोविड-19 के 6,984 नए मामले सामने, 247 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,984 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,10,628 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 247 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,135 हो गई। देश में लगातार 48 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

इसे भी पढ़ें: गंगा में डुबकी, काशी विश्वनाथ की पूजा से लेकर श्रमिकों के संग भोजन करने तक, काफी महत्वपूर्ण थी पीएम मोदी की वाराणसी यात्रा

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया