भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोविड-19 के 7.1 मामले, वैश्विक स्तर पर 60: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

नयी दिल्ली। भारत में एक लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 7.1 मामले हैं जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा प्रति एक लाख पर 60 पीड़ितों का है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देतेहुए कहा कि देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 3029 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,169 पर पहुंच गई है। इसने यह भी कहा कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की दर 38.39 फीसदी है। डब्लूएचओ के आंकड़े का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि सोमवार तक दुनिया में कोविड-19 मरीजों की संख्या 45 लाख 25 हजार 497 थी। इसके अनुसार प्रति एक लाख की आबादी पर करीब 60 लोग संक्रमित हैं। इसने कहा कि कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामलों की संख्या वाले देशों में अमेरिका में अभी तक 14 लाख नौ हजार 452 मामले सामने आए हैं। यहां एक लाख की आबादी पर करीब 431 संक्रमित हैं। रूस में दो लाख 81 हजार 752 मामले हैं और प्रति लाख आबादी पर यह आंकड़ा 195 मामले होता है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 160 हुई, संक्रमण के मामले 10,000 के पार

प्रमुख खबरें

युद्ध के बीच भारत ने निकाला 1000 मिसाइलों का बाहुबली, पाकिस्तान में भगदड़!

Israel का बड़ा Attack, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी चीफ Alireza Tangsiri को मार गिराने का दावा।

Mangalnath Temple: Mangal Dosh से हैं परेशान, Ujjain के इस मंदिर में Bhaat Puja से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

Delhi Airport का बड़ा कदम, West Asia संकट के बीच Foreign Airlines को दिए अतिरिक्त स्लॉट