दक्षिणी कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता का भूकंप: यूएसजीएस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2019

लॉस एंजिलिस। दक्षिणी कैलिफोर्निया में शुक्रवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार देर रात तीन बजकर 19 मिनट पर) 7.1 की तीव्रता का भूकम्प आया। ‘अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजएस) ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकम्प आया था।

‘अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे’ ने कहा कि इससे एक दिन पहले आया भूकम्प शुक्रवार को आए भूकम्प से ‘‘पहले का झटका’’ था। ‘सीएनएन’ के अनुसार ताजा भूकम्प 11 गुणा अधिक शक्तिशाली था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे भूकंप बाद के झटके महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला जेल में हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में 23 कैदियों की मौत

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार