चिली और अर्जेंटीना के तटों के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

By अंकित सिंह | May 02, 2025

चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर जोरदार भूकंप के झटके महसुस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 7.4 मापी है। यह भूकंप केप हॉर्न और अंटार्कटिका के बीच मात्र 10 किमी (6 मील) की गहराई पर आया। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि चिली के अधिकारियों ने देश के सुदूर दक्षिणी क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है। भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के भीतर तटीय क्षेत्रों के लिए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली की ओर से खतरनाक लहरों की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें दक्षिणी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्से शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई तट से दूर हिंद महासागर में भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात एक बजे के कुछ समय बाद ही आया। इसका केंद्र न्यूजीलैंड के इन्वरकार्गिल शहर से 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। न्यूजीलैंड की भूगर्भीय विज्ञान एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड में भूकंप महसूस नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी