विदेशों से शिमला आ रहे लोगों व सैलानियों के लिए 7 दिन होम क्वाॅरेंटाइन सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य - उपायुक्त

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 05, 2022

शिमला  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि कोविड महामारी व ओमिक्राॅन के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेशों से आ रहे लोगों व सैलानियों के लिए 7 दिन होम क्वाॅरेंटाइन सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला को निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन विदेशों से आने वाले लोगों का डाटाबेस तैयार कर सबंधित एसडीएम को अवगत करवाना होगा, ताकि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन संभव हो सके।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि विदेशों से आने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन के दौरान आशा वर्कर द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा होम क्वॉरेंटाइन के 7 दिन पूरे होने के बाद आरटी पीसीआर जांच करवानी अनिवार्य होगी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल से अरुणांचल तक चीनी घुसपैठ पर सरकार खामोश क्यों- दीपक शर्मा

उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 188, 269 व 270 आईपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत सहयोग की अपील की।  

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में